West Champaran: पश्चिम चंपारण के पड़री में भीषण आग, गांव में मचा हाहाकार, 100 से अधिक घर राख
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 May 2025 9:16 PM
पश्चिम चंपारण
West Champaran: पश्चिम चंपारण के पड़री गांव में शुक्रवार को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते 100 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया. तेज आंधी और गर्मी ने आग को और भड़का दिया, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. प्रशासन, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें राहत और बचाव में जुटी हुई हैं, जबकि पीड़ित खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुज़ारने को मजबूर हैं.
West Champaran, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बसवरिया पंचायत के पड़री गांव में शुक्रवार को अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी. इस भयावह हादसे में करीब 100 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं. गांव में अचानक उठे धुएं के गुबार के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को कुछ समझने और सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला. तेज गर्मी और आंधी ने आग को और विकराल बना दिया, जिससे पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया.
लोगों ने क्या बताया
स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में गांव के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. कई परिवारों का तो सब कुछ कपड़े, राशन, नकद पैसे आग में स्वाहा हो गया. घटनास्थल पर रोते-बिलखते लोग, बच्चों की चीखें और महिलाओं की चीत्कार माहौल को और गमगीन बना रही थी. लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. संकरी गलियों और तेज आंधी के कारण अग्निशमन दल को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, प्रशासन, मेडिकल टीम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. पंचायत मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने बताया कि सैकड़ों घर जलने की पुष्टि हुई है और प्रभावित परिवारों की सूची बनाई जा रही है. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 के सदस्य सोनू यादव ने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और वरीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है.
बिहार के इन 33 जिलों में 17-18 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
कैसे लगी आग?
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जा रही है. इस हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है, जिनका इलाज मौके पर बने अस्थायी मेडिकल कैंप में किया जा रहा है. मेडिकल टीम लगातार कैंप में मौजूद है और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी पीड़ितों को अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










