Bihar News: बिहारवासियों को एक और फोरलेन की सौगात, इन 6 जिले के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jul 2025 3:06 PM
four-lane (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar News: बिहार के लोगों को एक और फोरलेन की सौगात मिलने वाली है. इससे 6 जिले के लोगों को फायदा पहुंचेगा. इसके साथ ही बेतिया से पटना तक के सफर को सिर्फ 3 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा. इसे लेकर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया गया.
Bihar News: बिहार के लोगों को एक और खुशखबरी मिल गई है. नए फोरलेन की सौगात मिलने वाली है. जिसे लेकर बड़ी तैयारी की गई है. इस फैसले से 6 जिले के लोगों को फायदा पहुंचेगा. इसके साथ ही सिर्फ 3 घंटे में ही बेतिया से पटना के बीच की दूरी को पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, दीघा, पटना से लेकर बेतिया तक 139 डब्लू फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है. जिसके लिए पश्चिम चंपारण के करीब 4 प्रखंडों (नौतन, बेतिया, बैरिया और चनपटिया) में भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है. बता दें कि, करीब 24 किलोमीटर फोर लेन की पूरी लंबाई होगी.
पश्चिम चंपारण में इन गांवों को किया गया चिन्हित
वहीं, जिन गांवों को चिन्हित किया गया उनमें जगदीशपुर, जमुनिया, पकड़िया, विशुनपुरा, टोला पटेरवा, धूमनगर, टोला सनसरैया, टोला पर्वतीया, विशंभरपुर, भितहां निजाम, हाटसरैया, मथौली, पश्चिम करगहिया, टोला विशुनपुर (विशुनपुर तुनिया), गुरवलिया विश्वास और भरपटिया शामिल है. फोर लेन के निर्माण में लगभग 8660.70 करोड़ रुपए खर्च होने की बात सामने आई है.
6 जिलों के लोगों को फायदा
एनएचआई के कार्यपालक अभियंता की माने तो, इस पूरे परियोजना को कुल पांच सेक्टरों में बांटा गया है. जिसके तहत करीब 171.29 किलोमीटर लंबी हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पटना की तरफ से कार्य शुरू भी कर दिया गया है. खास बात यह है कि, यह हाईवे पटना, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों को एक साथ जोड़ेगी. वहीं, नए फोरलेन के निर्माण को लेकर यह भी कहा गया है कि, इस बहुउद्देशीय फोरलेन परियोजना से उत्तर बिहार के अलावा सीमांचल और यूपी से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को भी खास सहूलियत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










