Bihar Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छपरा से गुजरने वाली 5 ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी, रेलवे ने दी ये सलाह

Updated:
विज्ञापन
Bihar Train News major trains including Intercity Lichchavi Saryu Yamuna Express stop

Bihar Train News (सांकेतिक फोटो)

Bihar Train News: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. छपरा से गुजरने वाली 5 ट्रेनों का ठहराव कई स्टेशनों पर नहीं होगा. कहा जा रहा है कि, इससे हजारों की संख्या में यात्री प्रभावित होंगे. वहीं, यह निर्णय अगले आदेश तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार के रेलवे यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर आ गई है. छपरा से गुजरने वाली 5 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव को लेकर प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा, जिससे हजारों की संख्या में यात्री प्रभावित होंगे. कहा जा रहा है कि, इस निर्णय से छपरा और इसके आस-पास के लोगों को बड़ी परेशानी होगी. खासकर छपरा के लोगों को ही असुविधा होगी. रेलवे जनसंपर्क विभाग की ओर से लेटर जारी कर सूचना दी गई है कि, छपरा से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थायी रूप से ठहराव रद्द किया गया है.

इन 5 ट्रेनों का ठहराव हुआ बंद

5 ट्रेनों में 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस शामिल है. विस्तार रूप से इन ट्रेनों को लेकर बात की जाए तो, जरवल रोड स्टेशन पर 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 3 जुलाई तक नहीं रुकेगी. जरवल रोड स्टेशन पर ही 4 जुलाई तक 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस नहीं रुकेगी. इसके अलावा करनैलगंज स्टेशन पर 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई तक और 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 4 जुलाई तक नहीं रुकेगी.

इस वजह से लिया फैसला

वहीं, इस बड़े फैसले को लेकर यह वजह बताई गई है कि, पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है, जिससे ठहराव पर रोक लगा दी गई है. इस फैसले से छपरा और इसके आस-पास के लोग ज्यादा प्रभावित होंगे. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि, अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर सारे अपडेट लेते रहे. कुछ ही दिनों में संचालन फिर से सामान्य हो जाएगा. लेकिन, तब तक यात्रा से पहले रेलवे ने यात्रियों से लगातार साइट चेक करने की अपील की है.

Also Read: Bihar Election 2025: नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला, मतपत्र छापने की जिम्मेदारी इन्हें दी जाएगी…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन