Bihar Election 2025: नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला, मतपत्र छापने की जिम्मेदारी इन्हें दी जाएगी…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jul 2025 1:32 PM
Bihar Election 2025 (सांकेतिक फोटो)
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है. इस बीच आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, चुनाव में इस्तेमाल होने वाले मतपत्र छापने की जिम्मेदारी कोलकाता की सरस्वती प्रेस लिमिटेड को दी जाएगी.
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग की ओर से भी तैयारी जोर-शोर से हो रही है. इस बीच आज ही नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 24 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव में इस्तेमाल होने वाले मतपत्र छापने के लिए बिहार सरकार ने तय किया है कि, कोलकाता की सरस्वती प्रेस लिमिटेड को यह काम करने की इजाजत दी जाएगी.
इस नियमावली के तहत दी स्वीकृति
इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि, सरकार ने यह अनुमति बिहार वित्त नियमावली 2024 के नियम 131द के तहत दी है. इस तरह से कैबिनेट में यह साफ कर दिया गया है कि, मतपत्र छापने के लिए जिम्मेदारी कोलकाता की सरस्वती प्रेस लिमिटेड को ही दी जाएगी. बता दें कि, चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को लेकर इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है. विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरे बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने, पात्र नागरिकों को जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम व्यापक स्तर पर किया जा रहा है. ऐसे में कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया.
कई मुख्य एजेंडों पर लगी महर
इसके अलावा भी आज की नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई अन्य मुख्य एजेंडों पर मुहर लगी. जैसे कि, राज्य के वरिष्ठ और आजीविका से जूझ रहे कलाकारों को पेंशन के रूप में 3000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. सीतामढ़ी के पुनौराधाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई. करीब 883 करोड़ की लागत से यह धार्मिक परियोजना राज्य में आस्था और पर्यटन को नई ऊंचाई देगी. इसके अलावा भी कई अन्य विभागों से जुड़े अहम एजेंडों पर मुहर लगाई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










