Bihar News: 22 सालों से फरार नक्सली मीनाक्षी गिरफ्तार, थाने को डायनामाइट से उड़ाने का था आरोप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 May 2025 4:35 PM
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 22 सालों से फरार चल रही नक्सली मीनाक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. नक्सली मीनाक्षी गोवर्धना थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की निवासी है. जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी थाने को डायनामाइट से उड़ाने की आरोपी है.
Bihar News: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से है जहां 22 वर्षों से फरार चल रही नक्सली मीनाक्षी को एसटीएफ व गोबरहिया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लौकरिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि, गिरफ्तार नक्सली मीनाक्षी गोवर्धना थाने को डायनामाइट से उड़ाये जाने के मामले की आरोपी है, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोप पत्र भी दायर हो चुका था. लेकिन, वह पुलिसिया गिरफ्त से लगातार फरार चल रही थी.
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी जानकारी
इधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि, नक्सली मीनाक्षी जो गोवर्धना थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की निवासी है. वह अपने मायके लौकरिया थाना के सुंदरपुर गांव में रह रही है. मिली सूचना पर एसटीएफ, गोबरहिया एवं लौकरिया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. जिसमें नक्सली मीनाक्षी को उसके मायके सुंदरपुर से गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी.
2003 में गोवर्धना थाना को डायनामाइट से उड़ाया
वही, गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद प्रसाद ने बताया कि, नक्सली पर कोर्ट से वारंट था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती व इश्तहार का भी तामिला किया जा चुका था. इधर, कोर्ट के द्वारा उस पर वारंट निर्गत किया गया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मीनाक्षी की गिरफ्तारी की है. गौरतलब हो कि, मई 2003 में नक्सलियों के द्वारा गोवर्धना थाना को डायनामाइट से उड़ा दिया गया था. इस मामले में 27 नक्सलियों पर गोवर्धना थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था. जिसमें पुलिस मीनाक्षी की तलाश कर रही थी.
चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट
Also read: Srijan Scam: सृजन घोटाला मामले में सीबीआई को पटना हाईकोर्ट से फटकार, एजेंसी से क्या हुई चूक?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










