ePaper

Bihar News: पश्चिम चंपारण में सहायक शिक्षक ने हेड मास्टर को पीटा, जाने क्या है मामला

Updated at : 29 Aug 2024 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पश्चिम चंपारण में सहायक शिक्षक ने हेड मास्टर को पीटा, जाने क्या है मामला

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़  प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवा में मध्यांतर के समय हेड मास्टर सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार के बीच हुआ मारपीट. इस घटना से नाराज छात्रों ने बेतिया मैनाटाड़  मुख्य पथ  को विद्यालय के सामने जाम कर दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़  प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवा में मध्यांतर के समय हेड मास्टर सतेंद्र कुमार और सहायक शिक्षक सुनील कुमार के बीच हुआ मारपीट. इस घटना से नाराज छात्रों ने बेतिया मैनाटाड़  मुख्य पथ  को विद्यालय के सामने जाम कर दिया. जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. सूचना पर पहुंचे विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने छात्रों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया और बच्चों को विद्यालय में लेकर गये.

शिक्षक और प्रधानाध्यापक आपस में भिड़े

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मध्यांतर के समय सहायक शिक्षक सुनील कुमार सहित तीन-चार अन्य शिक्षक खाना खा रहे थे. इस दौरान प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार आये और बोले कि पहले छात्र-छात्राओं को खाना खा लेने दीजिए उसके बाद आप लोग खाना खाईयेगा. उन्होंने सहायक शिक्षकों के छात्रों से पहले खाना खाने का विरोध किया. इसी पर सहायक शिक्षक सुनील कुमार आग बबूला हो गया और प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार से भिड़ गये. मारपीट के दौरान प्रधानाध्यापक को मुंह पर गंभीर चोट लग गया. जिससे तुरंत खून बहने लगा उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज हुआ.

नारज अभिवाकों ने किया हंगामा

वही सड़क जाम और विद्यालय में हंगामा को लेकर काफी संख्या में  अभिभावक भी  विद्यालय में पहुंच गये. सहायक शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा प्रधानाध्यापक को मार कर घायल करने के मामले से नाराज अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक सुनील कुमार की जमकर धुनाई  कर दी. किसी तरह मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने सहायक शिक्षक सुनील कुमार को आक्रोशित अभिभावकों से बचकर उपरी मंजिल पर भेजा.

छात्रों ने विद्यालय के व्यवस्था पर उठाया सवाल

वही विद्यालय के छात्र रिजवान आलम , समीर आलम ,श्याम कुमार, छात्रा निशा कुमारी,रंजीत कुमार, नूर आलम आदि ने बताया कि विद्यालय में संसाधनों की काफी कमी है. भीषण गर्मी में पंखे की कमी और पंखे नहीं रहने के कारण पढ़ने में काफी परेशानी होती है. शौचालय है लेकिन साफ सफाई नहीं रहता है. शौचालय रहते हुए हम लोगों को खेतों की तरफ जाना पड़ता है. स्वच्छ पानी पीने की सुविधा नहीं है.

विधायक ने क्या कहा

वही विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच मारपीट कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मेरे द्वारा डीपीओ स्थापना को फोन कर सारी मामले की जानकारी देकर जांच करते हुये कारवाई करने के लिए कहा गया है. विधायक ने दोनो शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार, बेतिया

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन