Bihar Liquor Ban: बाइक से शराब की पाउच गिरते ही मची लूट, लोगों ने कुछ ही सेकंड मेंं कर दिया गायब 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 May 2025 12:18 PM

विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून पर फिर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. मामला पश्चिम चंपारण से सामने आया है, जहां एक बाइक से शराब की ढेर सारी पाउच सकड़ पर गिर गई. फिर क्या था, राहगीरों ने लूट मचा दी. देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में सभी पाउच को वहां से गायब कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी कानून पर अक्सर सवाल खड़े होते रहते हैं. कानून के सफल होने को लेकर कई बार सरकार की ओर से दावे किए जाते हैं. लेकिन, वे दावे कहीं ना कहीं फेल हो जाते हैं. इस बीच पश्चिम चंपारण का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग शराब की पाउच लूटते हुए दिख रहे हैं. यह मामला बगहा से जुड़ा हुआ है. 

राहगीरों ने लूट लिए सभी शराब की पाउच

दरअसल, मामले में कहा जा रहा है कि, बाइक सवार शराब तस्कर शराब की ढेर सारी पाउच एक बोरी में लेकर निकला था. लेकिन, इस दौरान जैसे ही वह एनएच 727 पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप के पास पहुंचा. अचानक किसी तरह बोरी की गांठ खुल गई. बीच सड़क पर ही शराब की पाउच बिखड़ गई. पहले तो लोग कुछ सेकंड के लिए तमाशबीन बने रहे. लेकिन, इसके बाद देखते ही देखते सभी शराब की पाउच लूट लिए और उस जगह को खाली कर दिया. 

शराबबंदी कानून पर फिर उठ रहे सवाल

बताया यह भी जा रहा है कि, जहां पर यह घटना हुई, वहां से महज 200 मीटर दूर डीएम एकेडमी चौक पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. ऐसे में अनुमान लगाया गया कि, पुलिस को देखकर उनके भय से ही शराब तस्कर सभी शराब की पाउच को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया होगा. बता दें कि, यह मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है और एक बार फिर शराबबंदी कानून सवालों के घेरे में आ गया है.  

Also Read: Patna News: होमगार्ड की तैयारी कर रहे 3 दोस्त गंगा नदी में डूबे, परिजनों के बीच हड़कंप 

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन