Bagaha News: वन विभाग की टीम ने सरीसृप सांपो को लेकर लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News

Bagaha News: आज वन विभाग और डब्ल्यू टी आई की टीम ने टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले सरीसृप प्रजाति के सांपों के विषय में ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया।

विज्ञापन

Bagaha News: वाल्मिकी नगर के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के तहत वन क्षेत्र से सटे भेरिहारी गांव में वन विभाग और डब्ल्यू टी आई की टीम ने टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले सरीसृप प्रजाति के सांपों के विषय में ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही लोगों को बताया कि कौन-कौन से सांप विषैले होते हैं और कौन-कौन से नहीं। इस अभियान में वीडियो के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस तरह के अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखी गई। 

वन से सटे इलाकों में चला अभियान

इस अभियान को लेकर पूछे जाने पर टाइगर रिजर्व बाल्मीकि नगर क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार पासवान ने बताया कि टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रकार के शाकाहारी व मांसाहारी पशु पक्षी और सरिसृप प्रजाति के सांप आदि पाए जाते हैं, जिनके बारे में वन से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार जीवों की सुरक्षा और विकास बाधित न हो।

सोमवार को शुरू हुआ पावर ग्रिड

बगहा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पिछले दो सप्ताह से मसान नदी में भारी बाढ़ व कटाव की वजह से 33 केवीए का विधुत टावर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसको विद्युत विभाग की तत्परता से दुरुस्त कर लिया गया है। साथ ही कुम्हिया और चौतरवा सब पावर ग्रिड से अब उपभोग्ताओ को पहले की तरह नियमित रूप से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। मामले की जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने दी।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन