पेड़ से टकरायी बोलेरो दो बच्चों समेत पांच मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा से वाल्मीिकनगर जा रही थी गाड़ी बगहा : बगहा से वाल्मीकिनगर जा रही बोलेरो गुरुवार को वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर सिरिसिया चाती के पास पेड़ से टकरा गयी. टक्कर के बाद उसमें बैठे छह लोगों में चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में […]
विज्ञापन
बगहा से वाल्मीिकनगर जा रही थी गाड़ी
बगहा : बगहा से वाल्मीकिनगर जा रही बोलेरो गुरुवार को वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर सिरिसिया चाती के पास पेड़ से टकरा गयी. टक्कर के बाद उसमें बैठे छह लोगों में चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. एक महिला की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. मरनेवालों में दो बच्चे शामिल हैं. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नौरंगिया थाने को दी. नौरंगिया पुलिस एवं बगहा एसडीपीओ संजीव कुमार ने पहुंच कर शवों को बोलेरो से बाहर निकाला. बोलेरो में सवार दोनों महिलाएं बेहोश थीं. उन्हें बगहा अनुमंडलीय
पेड़ से टकरायी
अस्पताल पहुंचाया गया. रास्ते में ही एक महिला की मौत हो गयी. इस घटना में पंचागांवा निवासी व बोलेरो का चालक नंद किशोर सोनी, भरथापुर निवासी लालमोहन राम (38), दीपा कुमारी (पांच), कामिनी कुमारी (चार) तथा तुरपट्टी कुशीनगर निवासी रीना देवी की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर पंचायत के हरिजन टोली निवासी इनरदेव राम के पुत्र की शादी नौ जून को होनेवाली है.
इनरदेव राम के बेटे व बेटी की शादी कुशीनगर जिले के तुरपट्टी में हुई है. बेटी एवं बहू को बुलाने के लिए इंद्रदेव राम ने अपने दूसरे दामाद बगहा थाने के भरथापुर निवासी लालमोहन राम को तुरपट्टी भेजा था. वह दोनों महिलाओं एवं दोनों बच्चों के साथ वापस लौट रहा था. वाल्मीकिनगर रोड में सिरिसिया चाती के पास साइड लेने के क्रम में बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया. वह एक पेड़ से टकरा गयी. बोलेरो की गति काफी तेज थी इसके कारण उसके परखच्चे उड़ गये.
सिरिसिया चाती के पास हुई दुर्घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




