सड़क हादसों में महिला समेत तीन जख्मी

Published at :02 Jun 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत तीन जख्मी

बेतिया : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार रामनगर थाना के दोन कैनाल पर अवस्थित खटौरी गांव के समीप बुधवार की देर शाम साइकिल और बाइक […]

विज्ञापन

बेतिया : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को एमजेके अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार रामनगर थाना के दोन कैनाल पर अवस्थित खटौरी गांव के समीप बुधवार की देर शाम साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घायलों में खटौरी गांव के सुरेंद्र मांझी एवं बथवड़िया थाना के विशुनपुरवा बाजार निवासी मुकेश सहनी शामिल हैं. उधर लौरिया-बेतिया मुख्य सड़क मार्ग पर बसंतटोला के समीप ट्रैक्टर चालक ने एक महिला को ठोकर मार दी और चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. बताते हैं कि मनुआपुल थाना के जोकहां निवासी राजन ठाकुर की पत्नी इस दुर्घटना में घायल हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन