वित्तरहित कॉलेज की शिक्षिका का अपहरण

Published at :02 Jun 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
वित्तरहित कॉलेज की  शिक्षिका का अपहरण

बेतिया : नौतन की एक वित्त रहित कॉलेज की शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है. इस बावत शिक्षिका रौशनी देवी के पूर्वी चंपारण जिले के रढ़िया-मंगूराहा निवासी पति दिलरंजन कुमार तिवारी ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. एसपी को दिये आवेदन में शिक्षिका के पति ने बताया है कि उनकी […]

विज्ञापन

बेतिया : नौतन की एक वित्त रहित कॉलेज की शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया है. इस बावत शिक्षिका रौशनी देवी के पूर्वी चंपारण जिले के रढ़िया-मंगूराहा निवासी पति दिलरंजन कुमार तिवारी ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. एसपी को दिये आवेदन में शिक्षिका के पति ने बताया है कि उनकी पत्नी कॉलेज के ही छात्रावास में रहकर पढ़ाती थी. कॉलेज में अवकाश के बाद शिक्षिका अपने पति के साथ मायके गहिरी गयी थी.

इसी बीच पति से उसका विवाद हो गया. पति नाराज होकर अपने घर चला गया. कुछ दिनों के बाद पीड़ित अपनी पत्नी के मोबाइल संख्या-9507765377 व 7493817863 पर संपर्क किया,तो फोन पर पत्नी से बात नहीं हुई. कॉलेज में पता करने पति पहुंचा,तो कॉलेज प्रशासन के लोगों ने बताया कि शिक्षिका रौशनी अवकाश का आवेदन देकर अपने पिता के पास झारखंड के जमशेदपुर चली गयी है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नौतन पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन