शहर से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण

बेतिया : शहर के घसियारपट्टी व कालीबाग पुरानी गुदरी मोहल्ले से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है. इस बाबत नगर थाना व कालीबाग ओपी में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाने में अपहृता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कोतवाली चौक के सीता देवी, नीतू देवी, […]
बेतिया : शहर के घसियारपट्टी व कालीबाग पुरानी गुदरी मोहल्ले से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है. इस बाबत नगर थाना व कालीबाग ओपी में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाने में अपहृता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में कोतवाली चौक के सीता देवी, नीतू देवी, बब्लू कुमार, गंज नंबर-एक के सरोज देवी, नाजनीन चौक के जिम्मी को आरोपी बनाया गया है.उधर कालीबाग ओपी में अपहृता के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में तुरहापट्टी के राजा कुमार, ललन गुप्ता को आरोपी बनाया गया है. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपहृता की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे बरामद कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




