अररिया जा रही बस पलटी , सात घायल

फुलपरास : ब्रह्मपुर एनएच 57 पर शनिवार की अहले सुबह लग्जरी राज रथ ट्रेवल्स सड़क से नीचे पलट गयी. इस घटना में बस पर सवार सात यात्री घायल हो गये. इनमें दो को अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया एवं पांच यात्री का इलाज अररिया में हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चार बजे […]
फुलपरास : ब्रह्मपुर एनएच 57 पर शनिवार की अहले सुबह लग्जरी राज रथ ट्रेवल्स सड़क से नीचे पलट गयी. इस घटना में बस पर सवार सात यात्री घायल हो गये. इनमें दो को अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया गया एवं पांच यात्री का इलाज अररिया में हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चार बजे सुबह में एक तेज आवाज होने से लोगो की नींद खुली और लोग सड़क की ओर दौड़े तो देखा कि सड़क किनारे नीचे बस पलट गयी है.
ग्रामीणों ने बस की आगे का शीशा तोड़कर बस मे फंसे सभी यात्रियो को बाहर निकाला. इसमें सात यात्री गंभीर रूप से घायल थे. जिसमें पांच घायल यात्री पटना से आ रही एक बस में सवार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




