किसान की गला दबा कर हत्या

Published at :22 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
किसान की गला दबा कर हत्या

नौतन/बैरिया : नौतन में किसान मोनाब खां की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. किसान का शव बैरिया व नौतन थाना के रतनपुर गांव से होकर गुजरी चन्द्रावत नदी के किनारे शव मिला. किसान के शव को शुक्रवार की अहले सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने देखा. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे […]

विज्ञापन
नौतन/बैरिया : नौतन में किसान मोनाब खां की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. किसान का शव बैरिया व नौतन थाना के रतनपुर गांव से होकर गुजरी चन्द्रावत नदी के किनारे शव मिला. किसान के शव को शुक्रवार की अहले सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने देखा.
शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी व शव को देखने के लिए चन्द्रावत नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौतन पुलिस को दी. सूचना मिलते हीं नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक किसान मोनाब खां पुरंदरपुर के रहने वाले हैं. किसान की गला दबाकर हत्या अन्यत्र कर शव को चन्द्रावत नदी के समीप फेंक दिया था. मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि किसान मोनाब खां गुरूवार की रात करीब 10 बजे बगल के गांव बगही में आई बरात में शामिल होने की बात कह घर से निकले थे. लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे. इसी बीच किसान की पत्नी नासरीन खातून ने किसान के मोबाइल पर फोन किया. मगर मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हुई. बात नहीं होने पर पत्नी को चिंता हुई. लेकिन पत्नी को लगा कि मोनाब रात में बरात में रूक गये होंगे. सुबह किसान के परिजनों को सूचना मिली कि मोनाब की हत्या कर दी गयी है व शव चन्द्रावत नदी के समीप फेंका गया है.
पत्नी ने किया था मना, मत जाइए बरात में : जब किसान मोनाब खां बगल के गांव में देर रात करीब 10 बजे बरात में शामिल होने की बात कह रहे थे,तो उनकी पत्नी नासरीन खातून नहीं जाने की बात कही. लेकिन मोनाब पत्नी की बात नहीं माने.
पत्नी रो-रो कर कह रही थी कि अगर बात मान जाते,तो यह दिन नहीं देखना पड़ता. वहीं बेटी नाजरीन खातून का रो-रोकर बुरा हाल था.मोनाब के परिजनों को रोता-विलखता देख ग्रामीणों का आंखें भर आई व संतवना देते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन