घूस मांगने में शाखा प्रबंधक पर एफआइआर

Published at :18 Apr 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
घूस मांगने में शाखा प्रबंधक पर एफआइआर

बेतिया : नौतन थाना के धूमनगर भुआलीटोला निवासी गोपीचंद राम ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया धूमनगर के शाखा प्रबंधक व एजेंट के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है. वाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर किया गया है. वाद में शाखा प्रबंधक निशांत गौतम व जगदीशपुर थाना के चौरियाटोला के […]

विज्ञापन

बेतिया : नौतन थाना के धूमनगर भुआलीटोला निवासी गोपीचंद राम ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया धूमनगर के शाखा प्रबंधक व एजेंट के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है. वाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर किया गया है. वाद में शाखा प्रबंधक निशांत गौतम व जगदीशपुर थाना के चौरियाटोला के अरमान अंसारी उर्फ लड्डू अंसारी को आरोपी बनाया गया है. दोनों पर आरोप है कि गोपीचंद राम 3 जून 2016 को प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के लिए सेन्ट्रल बैंक धूमनगर में आवेदन दिया.

इसको लेकर सभी कागजातों को बैंक में जमा भी कर दिया. शाखा प्रबंधक ने 10 लाख ऋण देने की बात कही. इसके लिए 10 फीसदी ऋण कमिशन मांगा. इससे पीड़ित ने इंकार किया,तो शाखा प्रबंधक ने ऋण देने से इंकार कर दिया.जब पीड़ित 22 अगस्त 2016 को ऋण की जानकारी देने मांगी,तो आरोपियों ने जाति सूचक गाली देते हुए धक्का माकर बैंक से बाहर कर दिया व ऋण नहीं देने से इंकार कर दिया.

प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के लिए आवेदक ने दिया था आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन