खाद्यान्न कालाबाजारी में नहीं हुई डीलर की गिरफ्तारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नौतन : प्रखंड आपूर्ति सह बीडीओ कृष्णा राम ने खाद्यान्न वितरण मामले में जनवितरण दुकानदार राजवंशी प्रसाद और पिकअप चालक संजय कुमार को नामजद किया था. इस मामले में पुलिस ने सिर्फ चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जबकि डीलर राजवंशी प्रसाद को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. वहीं आरोपी डीलर […]
विज्ञापन
नौतन : प्रखंड आपूर्ति सह बीडीओ कृष्णा राम ने खाद्यान्न वितरण मामले में जनवितरण दुकानदार राजवंशी प्रसाद और पिकअप चालक संजय कुमार को नामजद किया था. इस मामले में पुलिस ने सिर्फ चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जबकि डीलर राजवंशी प्रसाद को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. वहीं आरोपी डीलर का लाइसेंस भी अब तक रद नहीं हो सका है.
इस बाबत पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद भी दोषी चालक को बरी नहीं कराया जा सका. जदयू नेता शंभूनाथ कुशवाहा ने बताया कि जब चालक और डीलर को बीडीओ ने कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी तो फिर सिर्फ चालक की ही गिरफ्तारी क्यों हुई. डीलर को पकड़ने में पुलिस उदासीन क्यों बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बिना सदर एसडीएम से जांच कराये आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इधर डीलर राजवंशी प्रसाद का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने से वे अवकाश पर हैं और खाद्यान्न का उठाव व वितरण कार्य भी नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










