दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : ससुरालवालों ने विवाहिता को 25 लाख दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस बावत शहर के डाकबंगला रोड निवासी शिप्रा श्रीवास्तव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली गाजियाबाद निवासी पति इंजीनियर गौरव कुमार, सौरव कुमार, कबिता श्रीवास्तव को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी […]
विज्ञापन
बेतिया : ससुरालवालों ने विवाहिता को 25 लाख दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया है. इस बावत शहर के डाकबंगला रोड निवासी शिप्रा श्रीवास्तव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली गाजियाबाद निवासी पति इंजीनियर गौरव कुमार, सौरव कुमार, कबिता श्रीवास्तव को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में शिप्रा ने बताया है कि एक साल पूर्व उसका विवाह हिन्दू रीति- रिवाज से गौरव कुमार से हुआ था.
गौरव पेशे से इंजीनियर है. शादी में शिप्रा के मायके वालों ने काफी राशि खर्च भी किये थे. शादी के कुछ दिनों तक सब-कुछ ठीक-ठाक चला. लेकिन इधर ससुराल वाले विवाहिता से दहेज में 25 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे. इसके लिए पति सहित ससुराल वाले शिप्रा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर शिप्रा को घर से निकाल दिया है. नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दू कुमार ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










