गोशाला परिसर में गिरा ठनका, छात्र की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के गुलाबबाग के पिंजरापोल गोशाला परिसर में शुक्रवार को ठनका गिरने से रौनक तुलस्यान की मौत हो गयी. रौनक दूध लेने गोशाला गया था. इसी दौरान आयी आंधी के दौरान गिरे ठनके की चपेट में वह आ गया. रौनक शहर के संत जेवियर हाइस्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था. सूचना मिलते […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के गुलाबबाग के पिंजरापोल गोशाला परिसर में शुक्रवार को ठनका गिरने से रौनक तुलस्यान की मौत हो गयी. रौनक दूध लेने गोशाला गया था. इसी दौरान आयी आंधी के दौरान गिरे ठनके की चपेट में वह आ गया. रौनक शहर के संत जेवियर हाइस्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, शहर के कमलनाथ नगर के रहनेवाले कपड़ा व्यवसायी मनोज तुलस्यान का 15 वर्षीय पुत्र रौनक तुलस्यान शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अपनी साइकिल लेकर गोशाला दूध लेने गया था. इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी और फिर आंधी के बीच तेज आवाज के साथ ठनका गिर गया. ठनके ने
गोशाला परिसर में
सीधे रौनक को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. आनन-फानन में इसकी सूचना मनोज तुलस्यान को दी गयी. इधर, थोड़ी ही देर में मौके पर शहरवासियों की भारी भीड़ जुट गयी.
संत जेवियर हाइस्कूल में नौवीं का छात्र था रौनक
शहर में अन्य जगहों पर आंधी-
पानी से हुआ नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










