नाबालिग का अपहरण,प्राथमिकी दर्ज :
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

बथवरिया : बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. लड़की की मां मु.सुधा देवी के आवेदन पर गरीब शाही गांव के सात लोगों पर लड़की के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नरेश यादव,जमादार यादव,धुनिया […]
विज्ञापन
बथवरिया : बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.
लड़की की मां मु.सुधा देवी के आवेदन पर गरीब शाही गांव के सात लोगों पर लड़की के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नरेश यादव,जमादार यादव,धुनिया देवी,शंकर यादव,आरती देवी,सोनू कुमार,नीरज साह को आरोपित किया गया है.
वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी है.उक्त आवेदन में अनुसार मु.सुधा देवी ने लिखा है कि 5 मार्च 2017 की सुबह करीब 4 बजे अपनी पुत्री के साथ शौच के लिए गांव की पूरब सरेह में गयी थी.वहीं पहले से घात लगाकर बैठे सात लोगों ने उसकी पुत्री को पकड़कर पूरब की ओर लेकर चले गये.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




