ग्रामीणों की शिकायत पर जान मारने की धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : योगापट्टी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहुअरवा राजपवंशी दूबे के टोला में संचालित तालीम मरकज केंद्र में कार्यरत वकील रिजवानी की शिकायत करना ग्रामीणों को महंगा पड़ा है. वकील के पक्ष में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव ललिता देवी व जीविका के भास्कर द्विवेदी आ गये हैं . वे शिकायत […]
विज्ञापन
बेतिया : योगापट्टी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहुअरवा राजपवंशी दूबे के टोला में संचालित तालीम मरकज केंद्र में कार्यरत वकील रिजवानी की शिकायत करना ग्रामीणों को महंगा पड़ा है. वकील के पक्ष में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव ललिता देवी व जीविका के भास्कर द्विवेदी आ गये हैं .
वे शिकायत व प्रदर्शन करने वालों को जान मारने की धमकी दे रहे हैं. जबकि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मामले की जांच करने की जगह गंवई विवाद कह मामले अपना पला झाड़ रहे हैं. इस बाबत वार्ड सदस्य अबिता देवी, ग्रामीण लालती देवी, राधेश्याम मुखिया, जानकी देवी, बिट्टू मुखिया, नाजिया देवी, लक्षण मुखिया, अनिता देवी, मुस्मात जटही, शिवराजी देवी आदि ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है.
एसपी को दिये बताया है कि प्राथमिक विद्यालय बहुअरवा राजवंशी दूबे के टोला में तालीम मरकज का केंद्र वर्ष 2011 से चल रहा है. केंद्र पर कार्यरत वकील रिजवानी है. जब से केंद्र चल रहा है वकील कभी भी केंद्र पर पढ़ाने नहीं आये. न ही बच्चों एवं महिलाओं को केंद्र पर लाने के लिए पहल ही किया. जिसके कारण केंद्र बंद रहता है. इसकी शिकायत डीएम से लेकर विभाग, केआरपी से की गयी. शिकायत पर केआरपी ने जांच की. जांच के बाद से ही वकील के पक्ष में अध्यक्ष, सचिव व जीविका आया गया है व बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं. बयान नहीं बदलने पर जान मारने की भी धमकी दे रहे हैं. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई को आदेश दिया है. उधर डीइओ विश्वनाथ साह गंवई विवाद बताकर मामले से पला झाड़ रहे हैं.
योगापट्टी के बहुअरवा से पहुंचीं दर्जनों महिलाओं ने एसपी को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की लगायी गुहार
शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करते हुए गंवई विवाद बता कर झाड़ा पाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










