शौच करने गयी महिला के साथ गैंगरेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

नलकट्टी दिखा कर आरोपियों ने की गैंगरेप पुलिस जांच में जुटी, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज नरकटियागंज : शौच के लिए गयी एक दलित महिला के साथ गैंगरेप करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ घटना नगर के पोखरा चौक के समीप की है़ इस संबंध में पीिड़ता ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी […]
विज्ञापन
नलकट्टी दिखा कर आरोपियों ने की गैंगरेप
पुलिस जांच में जुटी, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
नरकटियागंज : शौच के लिए गयी एक दलित महिला के साथ गैंगरेप करने का एक मामला प्रकाश में आया है़ घटना नगर के पोखरा चौक के समीप की है़ इस संबंध में पीिड़ता ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें दिउलिया निवासी परवेज असरफ और तबरेज असरफ को आरोपित किया है़
प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि वह पांच मार्च को दिउलिया के समीप सरेह में शौच के लिए गयी थी़ दोनों युवक वहां पहले से घात लगा कर बैठे थे़ महिला को देखते ही दोनों ने उसे पकड़ लिया़ उसने शोर मचाना चाहा, तो दोनों में से एक ने उसे चुप रखने के लिए नलकट्टी निकाल दी. फिर गैंगरेप किया. आरोपियों ने धमकी भी दी कि इस घटना के बारे में अगर किसी को बताया, तो उसे जान से मार दिया जायेगा़ इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गये.
महिला घर आकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने इसकी शिकायत करने आरोपियों के घर गये, तो वहां पर मौजूद दिउलिया निवासी जावेद मिया एवं असलम मिया ने जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए उन्हें भागा दिया़ इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि गैंगरेप एवं दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




