घर में घुस दो लोगों को पीट कर किया जख्मी

बेतिया : घर में छेड़खानी की नीयत से घुसे दो लोगों ने विरोध करने पर दो महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जबकि तीन अन्य लोग घर से कई सामान लेकर भाग निकले. घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव की है. घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया […]
बेतिया : घर में छेड़खानी की नीयत से घुसे दो लोगों ने विरोध करने पर दो महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जबकि तीन अन्य लोग घर से कई सामान लेकर भाग निकले. घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव की है. घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज जारी है.
बगही बघंबरपुर गांव के राजेंद्र चौधरी के घर में दो लोग छेड़खानी करने की नीयत से घुस गये. जितेंद्र चौधरी की पत्नी रूणा देवी से छेड़खानी करने का प्रयास किये. चिल्लाने पर लालबाबू चौधरी की पत्नी सरोज पहुंची तो उसे भी छेड़ने लगे और दोनों के विरोध करने पर इन महिलाओं को राड से मारकर आरोपितों ने जख्मी कर दिया और भाग निकले. घायलों ने पुलिस को दिये बयान में आरोप लगाया है कि इनके पति दिल्ली में कार्य करते हैं और दोनों घर पर अकेली थीं.
इसी का लाभ उठाकर दोनों लक्ष्मी चौधरी और किशन चौधरी घुस गये और इनसे छेड़खानी का प्रयास किये तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिये. इस क्रम में हृदया चौधरी, मदन चौधरी और विनोद चौधरी ने मारपीट कर गहने और रुपये लेकर भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




