विधवा से दुष्कर्म के प्रयास में आठ नामजद

Published at :06 Mar 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा से दुष्कर्म के प्रयास में आठ नामजद

मैनाटांड़ : थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में विधवा महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने के प्रयास के दौरान विरोध करने पर मारपीट करने और आभूषण और मोबाइल छीनने की घटना घटी है. पीड़िता ने थाना का शरण लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में आरोप लगाई है कि […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में विधवा महिला के साथ नाजायज संबंध बनाने के प्रयास के दौरान विरोध करने पर मारपीट करने और आभूषण और मोबाइल छीनने की घटना घटी है. पीड़िता ने थाना का शरण लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में आरोप लगाई है कि तीन मार्च को शाम पांच बजे वह घर पर अकेली थी.

इसका लाभ उठाकर गांव के मनोज साह ने उसके घर में घुसकर पटक दिया और गलत हरकत करने लगे़ चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया. किसी तरह उसके चंगुल से भागी तो संजय साह, अरूण कुमार, रामजी साह, पारस साह, सुदामा साह, भाग्यरती देवी व लालबाबू प्रसाद एकजुट होकर मारने-पीटने लगे. पारस साह ने लाठी से प्रहार कर माथा फोड़ दिया. जबकि संजय साह ने लाठी से उसकी बांह तोड़ दी . दिया. वहीं पीड़िता का सोना का किल और मोबाइल भी छीन लिये. थानाध्यक्ष रफीकुररहमान ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन