नप कार्यालय पहुंचे अनीस, जनक को बताया ''नकली''

Published at :05 Mar 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
नप कार्यालय पहुंचे अनीस, जनक को बताया ''नकली''

बेतिया : नगर परिषद में सभापति पद की कुरसी को लेकर खींचतान जारी है. कुरसी के लिए अनीस अख्तर व जनक साह दावेदारी कर रहे हैं. दो दिन पहले जहां जनक साह ने सभापति चैंबर में बैठक सभापति की हैसियत से सात मार्च को बोर्ड की बैठक बुलाने की फरमान जारी किया. वहीं शनिवार को […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद में सभापति पद की कुरसी को लेकर खींचतान जारी है. कुरसी के लिए अनीस अख्तर व जनक साह दावेदारी कर रहे हैं. दो दिन पहले जहां जनक साह ने सभापति चैंबर में बैठक सभापति की हैसियत से सात मार्च को बोर्ड की बैठक बुलाने की फरमान जारी किया. वहीं शनिवार को अनीस अख्तर सभापति चैंबर में बैठे दिखे. दावा किया वह निर्वाचित सभापति हैं.

अनीस ने कहा कि उच्च न्यायालय ने जनक साह को अंतरिम राहत दी है. सभापति बहाल नहीं कर दिया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जनक साह की ओर से 27 जनवरी के आदेश की चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर मामले में जनक को अंतरिम राहत देते हुए उन्हें, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, शिकायतकर्त्ता जहागीर आलम सहित अन्य पक्षकारों को 4 मार्च को नोटिस देने की बात कही है. नोटिस आने के बाद वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे, साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद कोर्ट का जो भी निर्णय आयेगा, वह मान्य होगा.
अनीस ने कहा कि हाल के दिनों में जनक साह द्वारा अनाधिकृत रूप से सभापति कक्ष में घुसने व नप बोर्ड की बैठक बुलाने की सूचना उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को दे दी है. उन्होंने यह भी कहा कि जनक साह सभापति के पद पर नहीं है.
अगर वे एक आम वार्ड पार्षद के हैसियत से नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुलाने की बात कहते हैं, तो यह जायज है. लेकिन सभापति के हैसियत से नप बोर्ड की बैठक आगामी 7 मार्च को बुलाये हैं, वह पूर्णत: असंवैधिनक है. इस मौके पर वार्ड पार्षद सूर्यकांत मिश्र,रइसलाल गुप्ता, केशव राज,हरेन्द्र प्रसाद, इरशाद अख्तर दुलारे, पारस राम, पार्षद पति सह कर्मचारी नेता विनय बागी आदि मौजूद रहे.
मंगलवार को टकराव तय, जनक-अनीस हो सकते हैं आमने-सामने
सात मार्च यानि मंगलवार को नगर परिषद में टकराव तय माना जा रहा है. जनक साह ने जहां खुद को सभापति प्रोजेक्टर कर इस दिन नप बोर्ड की बैठक बुला दी है. वहीं अनीस अख्तर ने इसे असंवैधानिक करार दिया है. ऐसे में सात मार्च को वह दोनों आमने-सामने हो सकते हैं. इस मुद्दे पर पार्षद भी दो खेमे में बंटे दिख रहे हैं. लिहाजा कुरसी के खेल में नगर परिषद जंग का मैदान बनता दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन