जेल में सोने की जगह के लिए देनी होगी रंगदारी!

Published at :04 Mar 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में सोने की जगह के लिए देनी होगी रंगदारी!

मधुबनी में बाहुबली कैिदयों का फरमान झंझारपुर : झंझारपुर थाने के कन्हौली गांव में पुलिस ने जेल में सोने की जगह देने के एवज में एक बंदी से तय की गयी रकम मांगने पहुंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपित युवक लखनौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी फारूख बताया जा रहा है. फारूख […]

विज्ञापन
मधुबनी में बाहुबली कैिदयों का फरमान
झंझारपुर : झंझारपुर थाने के कन्हौली गांव में पुलिस ने जेल में सोने की जगह देने के एवज में एक बंदी से तय की गयी रकम मांगने पहुंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपित युवक लखनौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी फारूख बताया जा रहा है. फारूख मुंबई आभूषण कांड में काफी दिनों तक जेल में बंद रहा था और पिछले कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से निकला था.
इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी निधि रानी ने अपने बताया कि कन्हौली के मो सादिर एक मामले में 2012 में ही आठ जनवरी को जेल गया था़ झंझारपुर उपकारा में पहले से ही मो फारूक और फुलपरास थाने के धनोजा के संजय कुमार यादव बंद थे़
जेल जाने पर संजय यादव और मो फारूक ने मिल कर मो सादिर से सोने की जगह के लिए 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी. उस वक्त इतनी रकम नहीं होने मो सादिर ने जेल से रिहा होने पर तय रकम अदा करने की मोहलत मांगी थी, जिसे मो फारूक ने मान लिया था. बाद में सादिर और फारूक जेल से निकल गये. शुक्रवार को फारूक जेल की बकाये रंगदारी की रकम वसूलने सादिर के घर पर पंहुच गया़ वहां उसे कुछ लोगों की मदद से पकड़ कर सादिर ने पुलिस को सूचना दी़ पुलिस ने फारूक को एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया़ झंझारपुर के थानायक्ष श्याम किशोर रंजन ने बताया कि सादिर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन