ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क पर उतरे दर्जनों ग्रामीण

Published at :04 Mar 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क पर उतरे दर्जनों ग्रामीण

बैरिया की बथना पंचायत का मामला एक माह पहले चोरी गया था ट्रांसफाॅर्मर बैरिया : एक माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने से शुक्रवार को बथना पंचायत के फुलझरिया के ग्रामीण गुस्सा हो गये. जेइ के आश्वासन से आजिज आकर ग्रामीणों ने गांव की सड़क को बांस से घेरते हुए जाम लगा दिया. वे सड़क […]

विज्ञापन
बैरिया की बथना पंचायत का मामला
एक माह पहले चोरी गया था ट्रांसफाॅर्मर
बैरिया : एक माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगने से शुक्रवार को बथना पंचायत के फुलझरिया के ग्रामीण गुस्सा हो गये. जेइ के आश्वासन से आजिज आकर ग्रामीणों ने गांव की सड़क को बांस से घेरते हुए जाम लगा दिया. वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.
उन्होंने बिजली विभाग व जेइ पर कई गंभीर आरोपों को भी लगाया. शिवानंद यादव, उमेश यादव, कमलेश यादव, अम्मल यादव, भीम यादव समेत दर्जनों का आरोप था कि कनीय अभियंता विनय कुमार की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लगा.
यहां पहले से 16 केवीए ट्रांसफार्मर था. इसे चोरों ने गायब कर दिया. इसके बावजूद थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी. ग्रामीणों का आरोप था कि जेइ विनय कुमार अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं. एक महीने होने को आया लेकिन उनका आश्वासन छोड़कर कुछ नहीं मिला. बाद में मौके पर पहुंचे बथना पंचायत उप मुखिया पवन कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराया और ट्रांसफार्मर के लिए विभाग से बात कर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग माने और जाम हटा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन