संदिग्ध स्थितियों में मिला बड़ा रमना में अधेड़ का शव

Published at :04 Mar 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध स्थितियों में मिला बड़ा रमना में अधेड़ का शव

बेतिया : शहर के बड़ा रमना मैदान के दक्षिणी छोर अहले सुबह एक अधेड़ की शव मिला. शव के पास एक जहर की शीशी भी मिली है. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार घटना स्थल से शव को बरामद कर लिया. इसे कब्जे में लेकर जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के बड़ा रमना मैदान के दक्षिणी छोर अहले सुबह एक अधेड़ की शव मिला. शव के पास एक जहर की शीशी भी मिली है. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार घटना स्थल से शव को बरामद कर लिया.
इसे कब्जे में लेकर जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या की लग रहा है. लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है. साथ ही मृतक की पहचान की भी कोशिश की जा रही है. बताया जाता है कि बड़ा रमना मैदान के दक्षिणी छोर अनाथालय के समीप सुबह में स्थानीय लोगों ने अधेड़ को मृत पड़ा देखा व शव के पास जहर की शीशी भी. शव मिलने की सूचना त्वरित लोगों ने नगर पुलिस को दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली व पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. शव के पास से जहर की शीशी भी बरामद कर ले गयी. पुलिस या स्थानीय लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अधेड़ की हत्या की गयी है या उसने खुद जहर पीकर जान दी है. इसको लेकर लोगों में शंका है. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन