विक्रमगंज इओ की पत्नी की झुलस कर मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : रोहतास जिले के विक्रमगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश राम की पत्नी सुमन देवी (28) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. वह अपनी ससुराल में गंभीर रूप से झुलसे हालत में पड़ी थीं. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे इओ सुरेश राम के बड़े भाई गणेश राम उन्हें बेतिया एमजेके हास्पिटल लाये. […]
विज्ञापन
बेतिया : रोहतास जिले के विक्रमगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश राम की पत्नी सुमन देवी (28) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. वह अपनी ससुराल में गंभीर रूप से झुलसे हालत में पड़ी थीं. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे इओ सुरेश राम के बड़े भाई गणेश राम उन्हें बेतिया एमजेके हास्पिटल लाये. जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर से केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी.
जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के बंजरिया निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक रामआधार राम की पुत्री सुमन देवी की शादी 2003 में रामनगर थाना के हरिनगर निवासी सुरेश राम के साथ हुई थी. सुरेश राम पहले रोहतास जिले के सासाराम के बीडीओ थे. बाद में उनका तबादला रोहतास जिले के ही विक्रमगंज नगर परिषद के इओ के पद पर हो गया. शुक्रवार की दोपहर दो बजे अचानक संदिग्ध हालत में सुमन देवी आग से झुलस गयीं.
पड़ोस के लोगों ने फोन करके इसकी सूचना सुरेश राम के बड़े भाई रामनगर थाना के मिलबहुअरी निवासी गणेश राम को दी. सूचना मिलते ही गणेश राम हरिनगर पहुंचे. झुलसे हालत में सुमन को लेकर बेतिया एमजेके हास्पिटल में दाखिल कराया. जहां इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई. मामले में सुमन के पिता रामअधार राम ने पुलिस को आवेदन देकर किसी भी अप्रिय घटना या प्रताड़ना से इनकार किया है. उन्होंने इसे एक हादसा बताया है. मामले में पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










