नौ मार्च को डाले जायेंगे वोट

Published at :02 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
नौ मार्च को डाले जायेंगे वोट

कलेक्ट्रेट में सारण निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण बेतिया : बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. वोटिंग नौ मार्च को होनी है़ मतदान समाप्ति के उपरांत पोल्ड मतपेटी […]

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सारण निर्वाचन को लेकर मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

बेतिया : बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. वोटिंग नौ मार्च को होनी है़
मतदान समाप्ति के उपरांत पोल्ड मतपेटी स्टेच्यूटरी पैकेट, ननस्टेचयूटरी पैकेट एवं अन्य निर्वाचन सामग्री को लेकर पीठासीन पदाधिकारी के साथ निर्वाची पदाधिकारी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा अवस्थित कार्यालय में बने बज्रगृह में ले जाकर सबंधित पदाधिकारी को प्राप्त करायेंगे. पीसीसीपी अपने साथ माइक्रो आब्जर्वर को भी निर्वाची पदाधिकारी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा के कार्यालय में प्रेक्षक के पास माइक्रो आब्जर्वर चेकलिस्ट (एनेक्सर-सी) जमा करने के लिए ले जायेंगे.
बेतिया प्रखंड में तीन व अंचल में 17 मतदान केंद्र
इस प्रशिक्षण में वरीय उप समाहर्ता, पीठासीन पदाधिकारी, सभी मतदान पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अफसर शामिल रहे. उप निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, वरीय समाहर्ता नुरूल हक शिवानी द्वारा सभी पीठासीन, मतदान पदाधिकारियों को बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के संचालन के लिए उनके कर्तव्यों के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. बिहार विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए जिला में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. जिसमें बेतिया प्रखंड में तीन एवं अन्य 17 अंचलों में एक-एक मतदान केन्द्र शामिल हैं. सुबोध कुमार द्वारा बताया गया कि सारण स्नातक निर्वाचन में बैलेट बॉक्स के द्वारा मतदान होगा. उन्होंने कहा कि पीसीसीपी आठ मार्च को बैलेट पेपर एवं पेपर सल मतपत्र कोषांग से प्राप्त करेंगे और नौ मार्च को को सुबह सात बजे तक पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध करा देंगे. इसके बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में उस मतदान केन्द्र कार्य करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन