भितहां सीओ दोनों गुटों से लिया करते थे रिश्वत

Published at :02 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
भितहां सीओ दोनों गुटों से लिया करते थे रिश्वत

सीओ के कार्यकाल में बढ़ गया था जमीन विवाद बगहा : निगरानी के हत्थे चढ़े भितहां के सीओ चांद बिहारी शरण रिश्वतखोरी के मामले में प्रखंड में बदनाम थे.उनके बारे में कहा जाता है कि जमीनी विवाद के मामले में वे दोनों पक्षों से रिश्वत लेते थे. यही कारण था कि जमीनी विवाद सुलझने की […]

विज्ञापन

सीओ के कार्यकाल में बढ़ गया था जमीन विवाद

बगहा : निगरानी के हत्थे चढ़े भितहां के सीओ चांद बिहारी शरण रिश्वतखोरी के मामले में प्रखंड में बदनाम थे.उनके बारे में कहा जाता है कि जमीनी विवाद के मामले में वे दोनों पक्षों से रिश्वत लेते थे. यही कारण था कि जमीनी विवाद सुलझने की जगह और उलझ जाता था.13 मार्च 2013 को उनका पदस्थापना भितहां अंचल में हुआ था.
लोगों का कहना है कि जब से वे भितहां में आये जमीनी विवादों की संख्या में वृद्धि हो गयी. वे लोगों को जमीनी विवाद के लिए उकसाते भी थे जिससे दोनों तरफ से पैसा बनाया जा सके. सीओ की कार्यशैली से क्षेत्र के अधिकांश लोग नाखुश थे. वे बदजुबानी के कारण एक बार वे महिलाओं से मार खाते खाते बचे.दखलदहानी के एक मामले में उनसे मिलने गयी महिलाओं को उन्होंने भला बुरा कह दिया था जिस पर नाराज महिलाओं ने उन्हें मारने के लिए दौड़ाया था और वे किसी प्रकार अपने कार्यालय से जान बचाकर भागे थे.मूल रूप से छपरा जिला के निवासी चांद बिहारी शरण ने जमीनी विवाद के एक ही मामले में परसौना पंचायत के वृत बड़हारा गांव के घरभरन से भी भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र के लिए पैसा लिया था. अब वे विपक्षी प्रदीप मणि मिश्र से भी पैसे की मांग किए थे.जिसमें वे बेतिया में पकड़ लिए गये.
भितहां में निगरानी का तीसरा मामला : भितहां प्रखंड में रिश्वत के आरोप में अधिकारियों का निगरानी के द्वारा पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है.इससे पहले 2010 में उत्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सिटी रेहड़ा के शाखा प्रबंधक दीनबंधु राम को निगरानी ने केसीसी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. दीनबंधु राम के बाद निगारानी के हत्थे चढ़ने वालों में भीतहां के सीडीपीओ का नाम शामिल है.निगरानी ने 24 जुलाई 2012 को सीडीपीओ संध्या कुमारी को भाउचर पास करने के नाम पर घुस लेते हुए गिरफ्तार किया था. तीसरे मामले में सीओ चांद बिहारी शरण को बेतिया में गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन