शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर छात्रा की अश्लील तसवीर कर दी वायरल

Updated at : 23 Feb 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, फिर छात्रा की अश्लील तसवीर कर दी वायरल

नौतन : बिहार में गोपालगंज के नौतन में शादी का झांसा देकर प्रेमी छात्र ने पहले छात्रा के साथ यौन शोषण किया, फिर उसकी अश्लील तसवीरें लेकर ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता जब शादी का दबाव बनाने लगी, तो आरोपित ने उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी तसवीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दी. मामला […]

विज्ञापन

नौतन : बिहार में गोपालगंज के नौतन में शादी का झांसा देकर प्रेमी छात्र ने पहले छात्रा के साथ यौन शोषण किया, फिर उसकी अश्लील तसवीरें लेकर ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता जब शादी का दबाव बनाने लगी, तो आरोपित ने उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी तसवीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दी. मामला नौतन थाना क्षेत्र का है. पीड़िता एसपी से मिल इस मामले की शिकायत की है. उसने बताया है कि तसवीरें अभी भी नेट पर मौजूद हैं.

जानकारी के अनुसार, आरोपित प्रेमी शिवजी साह नौतन के विशनपुरा का रहनेवाला है. बेतिया में रह कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता है. सात पहले उसकी मुलाकात छात्रा से हुई. इसके बाद आरोपित ने छात्रा से पहले प्रेम संबंध बनाया. फिर शादी का झांसा देकर बेतिया अस्पताल रोड स्थित एक मकान में बुला कर यौनशोषण किया.
इसी दौरान उसने उसकी अश्लील तसवीर ले ली. ब्लैकमेल कर यौनशोषण करता रहा. बाद में मामला खुलने पर पीड़िता के परिजन जब आरोपित के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गये, तो वहां से उन्हें भगा दिया गया. पीड़िता ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है.


आरोपित युवक के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

मामला जानकारी में आया है. इसकी जांच शुरू कर दी है. ऐसे अपराध जघन्यतम श्रेणी में आते हैं. जांच के बाद मामले में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

राजेश कुमार, एएसपी अभियान

जगदीशपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़िता ने एसपी को दिये आवेदन में बताया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह काफी दिनों से प्रयास कर रही है. स्थानीय मुखिया, सरपंच से भी उसने इसकी शिकायत की, लेकिन मामला नहीं बना. यहां तक की वह जगदीशपुर थाने में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की. वहां अभी तक कोई संज्ञान नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन