तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई . पकड़ी गयी डेढ़ करोड़ की चरस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरकटियागंज : एसएसबी, एनसीबी एवं शिकारपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डेढ़ करोड़ के चरस के साथ दंपती को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए कमांडेट राजेश टिक्कू ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के नंदपुर वार्ड नंबर चार स्थित एक घर में भारी मात्रा में चरस छुपाकर […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : एसएसबी, एनसीबी एवं शिकारपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में डेढ़ करोड़ के चरस के साथ दंपती को गिरफ्तार किया गया है.
इसकी पुष्टि करते हुए कमांडेट राजेश टिक्कू ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के नंदपुर वार्ड नंबर चार स्थित एक घर में भारी मात्रा में चरस छुपाकर रखा गया है. सूचना पर एसएसबी एवं शिकारपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नंदपुर निवासी कन्हैया प्रसाद के घर से 20 पॉकेट में रखा गया दस किलो चरस को जब्त किया गया है. इसके साथ ही कन्हैया प्रसाद एवं उसकी पत्नी मीरा देवी को गिरफ्तार किया गया है.
कमाडेंट ने बताया कि जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेढ़ करोड़ बतायी गयी है. उन्होंने बताया कि जब्त चरस एवं तस्करों को शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बहुत दिनों से इस काम में लगे थे. गिरफ्तार दोनों से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. छापेमारी दल में शिकारपुर पुलिस के एएसआई वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे.
खास बातें
एसएसबी, एनसीबी व शिकारपुर पुलिस ने
की संयुक्त कार्रवाई
नंदपुर से की गयी बरामदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










