दो किशोरियों काे किया अगवा, प्राथमिकी

बेतिया : जिले में अलग-अलग जगहों से 8वीं की छात्रा सहित एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. अपहृत छात्रा नौतन थाना के मध्य विद्यालय पतहरी की आठवीं वर्ग में पढ़ती है. इस बाबत छात्रा के पिता ने नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में खड्डा के रंजन कुमार, संगीता देवी, […]
बेतिया : जिले में अलग-अलग जगहों से 8वीं की छात्रा सहित एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है. अपहृत छात्रा नौतन थाना के मध्य विद्यालय पतहरी की आठवीं वर्ग में पढ़ती है. इस बाबत छात्रा के पिता ने नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में खड्डा के रंजन कुमार, संगीता देवी, दिनेश पटेल, बब्लू पटेल को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि छात्रा स्कूल में पढ़ने गयी थी. लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. काफी खोज-बीन करने पर पता चला कि आरोपियों ने अपहरण कर लिया है. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
वहीं गोनौली से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण उसके दरवाजे से कर लिया गया है. इस बावत किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पूरनी गोनौली के सुजीत पासवान, पप्पू मांझी, महेश मांझी, राजगुरू मांझी, पन्ना देवी, रानी पकड़ी के झुनझुन साह को आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




