कुरानघर एकेडमी के निदेशक के घर में घुस कर मारपीट

Published at :01 Feb 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
कुरानघर एकेडमी के निदेशक के घर में घुस कर मारपीट

बेतिया : कुरानघर एकेडमी के निदेशक रिजवान रियाजी के घर में घुस मारपीट व तोड़फोड़ की गयी है. हमला मंगलवार को उनके छावनी स्थित आवास पर हुआ है. इसमें रिजवान रियाजी के बड़े भाई शब्बीर को चोटें आयी हैं. आरोप है कि हमलावरों ने उनके आवास की सुरक्षा में तैनात गार्ड से भी मारपीट की […]

विज्ञापन

बेतिया : कुरानघर एकेडमी के निदेशक रिजवान रियाजी के घर में घुस मारपीट व तोड़फोड़ की गयी है. हमला मंगलवार को उनके छावनी स्थित आवास पर हुआ है. इसमें रिजवान रियाजी के बड़े भाई शब्बीर को चोटें आयी हैं. आरोप है कि हमलावरों ने उनके आवास की सुरक्षा में तैनात गार्ड से भी मारपीट की है. मौके की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. शब्बीर को अस्पताल में भरती कराया गया है. मामला रंगदारी से जुड़ा होने का बताया जा रहा है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रिजवान रियाजी ने

कुरानघर एकेडमी के
बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब वें इलेक्शन में खड़े थे, तो उनसे प्रति माह 20 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की गयी थी. नहीं देने पर उनके बेटे को मारने की धमकी मिली थी. इधर, कुछ पहले फिर उनसे रंगदारी की मांग की गयी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को रंगदारी की मांग करने वाले अचानक उनके आवास की सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ मारपीट करते हुए उनके मकान में दाखिल हो गये. उनके भाई शब्बीर को सभी ने पीट कर घायल कर दिया और धमकी भी दी. उन्होंने बताया कि मामले में छावनी के ही शादाब, सैफी, इसरार, शहबाज, राजा उर्फ फैसल, पप्पू, जाहिद व अन्य के खिलाफ उन्होंने केस कराया है. इसको लेकर वह बुधवार को धरना भी देंगे. बता दें कि श्री रियाजी बेतिया-मैनाटांड रोड स्थित कुरानघर एकेडमी, तकवा टेक्निकल डिग्री कॉलेज, निर्माणाधीन तकवा इमरजेंसी हास्पिटल के निदेशक हैं. दिल्ली में उनकी रियाजी-50 सुपर क्लासेज चलती है. रहनुमा पत्रिका के संपादक भी श्री रियाजी हैं.
मैनाटांड़-बेतिया रोड स्थित कुरानघर कार्यालय में घुसकर कतिपय लोगों ने मारपीट की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन