घोड़ासाहन कांड तीनों आरोपित रेल कोर्ट में पेश, भेजे गये जेल

बेतिया : कानपुर व घोड़ासहन रेल हादसे में गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर पटेल, मोतीलाल पासवान व उमेश यादव को सोमवार को शाम रेल पुलिस ने बेतिया स्थित रेल न्यायालय में पेश किया, जहां से रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम झा ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उक्त तीनों आरोपी कानपुर व पूर्वी चंपारण […]
बेतिया : कानपुर व घोड़ासहन रेल हादसे में गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर पटेल, मोतीलाल पासवान व उमेश यादव को सोमवार को शाम रेल पुलिस ने बेतिया स्थित रेल न्यायालय में पेश किया, जहां से रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी श्रीराम झा ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उक्त तीनों आरोपी कानपुर व पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में हुए रेल हादसे के मामले में उनकी संलिप्तता पायी गयी थी. मामले की जांच एनआइए की टीम कर रही है. इधर, सोमवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच तीनों को देर शाम रेलवे न्यायालय में लाया गया, जहां से उन्हें दंडाधिकारी ने जेल भेज दिया है. टीम के अनुसार तीनों की संलिप्तता घोड़ासहन रेल हादसे को लेकर दर्ज कांड में इनका नाम शामिल है. रेल पुलिस ने तीनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




