प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर प्रेमी ने मांगी थी रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा नरकटियागंज : प्रेम प्रसंग में नाकामी से बौखलाये प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पिता से ही रंगदारी मांगना शुरू कर दिया. जैसे ही उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है. उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को […]
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
नरकटियागंज : प्रेम प्रसंग में नाकामी से बौखलाये प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पिता से ही रंगदारी मांगना शुरू कर दिया. जैसे ही उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है.
उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को सबक सिखाने की सोची और उसने प्रेमिका के पिता से फोन पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया. पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले कथित प्रेमी संग उसके मित्रों को भी गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि नोनियवा टोला गांव निवासी एक शिक्षक ने शिकारपुर थाना में फोन पर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस के जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला. जैसे ही पुलिस ने इस मामले में चारों युवकों को गिरफ्तार किया उन्होने सच्चाई पुलिस के सामने कबूल कर ली.
शिक्षक की बेटी से चल रहा था प्रेम प्रसंग
गिरफ्तार चारों युवकों की पहचान डी के शिकारपुर के पकड़ी गांव निवासी देवेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार एवं गोलू कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि पकड़ी गांव के वार्ड सदस्य रमेश राम का पुत्र देवेंद्र कुमार का शिक्षक की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूर्व में देवेंद्र युवती को भगाकर अपने घर भी लाया था. शिक्षक ने पंचायती बैठाकर अपनी पुत्री को देवेंद्र के घर से वापस अपने घर ला लिया था. लड़की की शादी किसी दूसरे जगह तय हो चुकी है. 20 फरवरी को उसकी शादी भी है. शादी तय होने की जानकारी मिलने पर देवेंद्र ने अपने तीन मित्रों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत शिक्षक को फोन करना शुरू किया. फोन पर उसने उसे जान से मारने की धमकी एवं रंगदारी की मांग किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने जिस मोबाइल से रंगदारी की मांग किया था. उस मोबाइल को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मोबाइल पर धमकी देने की आवाज जिसे शिक्षक ने रिकॉर्ड किया है वह मनीष कुमार का है. गिरफ्तार चारों युवकों को रंगदारी एवं धमकी देने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




