रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : एक लाख रंगदारी नहीं देने पर हथियार से लैस होकर आये आधा दर्जन लोगों ने घर में घुस कर तोडफोड़ की. 5 दिन के अंदर रंगदारी की राशि नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी. इस बारे में मानपुर भतुहा निवासी अद्या यादव ने सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज […]
विज्ञापन
बेतिया : एक लाख रंगदारी नहीं देने पर हथियार से लैस होकर आये आधा दर्जन लोगों ने घर में घुस कर तोडफोड़ की. 5 दिन के अंदर रंगदारी की राशि नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी.
इस बारे में मानपुर भतुहा निवासी अद्या यादव ने सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सहोदरा बैरिया के सुरेश यादव, राम प्रसाद यादव, राजेश यादव, श्री यादव, राजेश यादव, भरत यादव, मंजीत यादव को आरोपी बनाया गया है.
जबरदस्ती घुस गये घर में: दर्ज प्राथमिकी में अद्या यादव ने बताया है कि सभी आरोपी देशी कट्टा, फरसा व लाठी-डंडे से लैस होकर आये. घर में घुस गये. घर में प्रवेश करने के बाद जमकर उत्पात मचाया व तोड़फोड़ की. सहोदारा थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
हथियार के साथ आये आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










