जदूय की 31 सदस्यीय कमेटी गठित

Published at :31 Jan 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
जदूय की 31 सदस्यीय कमेटी गठित

नौतन/जगदीशपुर : प्रखंड जदयू अध्यक्ष मोतीलाल राम ने प्रखंड 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है. साथ ही कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है. श्री राम ने बताया कि प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर मंगलपुर गुदरिया निवासी वीरेंद्र सिंह, पश्चिमी नौतन निवासी अबदुल्लाह सलामी, पूर्वी नौतन के राकेश कुमार वर्मा को मनोनीत […]

विज्ञापन

नौतन/जगदीशपुर : प्रखंड जदयू अध्यक्ष मोतीलाल राम ने प्रखंड 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है. साथ ही कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है. श्री राम ने बताया कि प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर मंगलपुर गुदरिया निवासी वीरेंद्र सिंह, पश्चिमी नौतन निवासी अबदुल्लाह सलामी, पूर्वी नौतन के राकेश कुमार वर्मा को मनोनीत किया गया है. प्रखंड महासचिव पद पर हीरालाल राम, वकील राव एवं भरत ठाकुर को मनोनीत किया गया. प्रखंड सचिव पद पर सुरेंद्र प्रसाद, नथु चौधरी, हरिश्चंद्र प्रसाद व सत्यनारायण राम सर्वसम्मति से मनोनीत हुए. जबकि प्रखंड प्रवक्ता विजय किशोर प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष पद पर अर्जुन प्रसाद को बनाया गया है.

प्रखंड अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि प्रखंड कार्यकारिणी की सक्रियता से ही पंचायत स्तर पर संगठन को विस्तारित कर मजबूत बनाया जायेगा. इसलिए उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सरकार की सात निश्चय योजना समेत संचालित हो रही सरकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करने की जवाबदेही भी सौंपी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन