ट्रक पलटा, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : एनएच बी-28 सुप्रिया रोड के समीप गेहूं लदी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक कार पर पलट गया. जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. ट्रक पलटने के बाद कुछ देर के लिए सुप्रिया रोड में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ट्रक चालक को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले […]
विज्ञापन
बेतिया : एनएच बी-28 सुप्रिया रोड के समीप गेहूं लदी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक कार पर पलट गया. जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. ट्रक पलटने के बाद कुछ देर के लिए सुप्रिया रोड में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ट्रक चालक को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि चालक नशे में था.
मेडिकल जांच के लिए एमजेके अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बावत बताया जाता है कि छावनी की ओर से तेज रफ्तार से ट्रक संख्या-बीआरजी-1435 आ रहा था. ट्रक जैसे ही नेपाली ऑटो गैराज के समीप पहुंचा. जीप से साइड लेने के दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. गैराज में लगी एक स्विफ्ट कार पर पलट गया. जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जबकि गैराज में लगी दो अन्य गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा. स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया व नगर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने नशे के हालत में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए एमजेके अस्पताल भेज दी.
एनएच बी 28 प्रिया रोड की घटना
शहर के सुप्रिया रोड में एक गैराज पर पलटा ट्रक, लोगों के बीच मची अफरातफरी
नशे में धुत चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए एमजेके अस्पताल भेजा
गैराज में खड़ी कार पर पलटा ट्रक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




