बिना रिश्वत के फाइल आगे नहीं बढ़ाते थे ADM, निगरानी ने किया गिरफ्तार

Published at :31 Dec 2016 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिना रिश्वत के फाइल आगे नहीं बढ़ाते थे ADM, निगरानी ने किया गिरफ्तार

प. चंपारण : जिले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को बेतिया के एक एडीएम स्तर के अधिकारी को अपने आवास पर दस हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लोक शिकायत के एक आवेदक के पक्ष में फैसला सुनाने के एवज […]

विज्ञापन

प. चंपारण : जिले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को बेतिया के एक एडीएम स्तर के अधिकारी को अपने आवास पर दस हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि लोक शिकायत के एक आवेदक के पक्ष में फैसला सुनाने के एवज में एडीएम दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. जानकारी के मुताबिक आवेदक से एडीएम ने पचास हजार रुपये की मांग की थी लेकिन मामला दस हजार पर तय हुआ था. उसके बाद आवेदन ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से कर दी. विभाग ने इस बात की अपने स्तर से जांच की, जिसमें आरोप को सही पाया.

बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम ने उस वक्त एडीएम को गिरफ्तार किया जब वे अपने ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास पर आवेदक से रिश्वत ले रहे थे. जिले में इससे पहले भी कई घूसखोर अधिकारियों को निगरानी ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एडीएम बिना रिश्वत के किसी फाइल को हाथ तक नहीं लगाते थे. जिले के आम लोग एडीएम के इस व्यवहार से काफी परेशान थे. एडीएम की गिरफ्तारी के बाद जहां आम लोगों में खुशी है, वहीं प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन