फर्दबयान पर एक माह बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुपचुप ढंग से कैश लेनदेन की जांच करने पहुंचे आरबीआइ के अिधकारी बेतिया : नोटबंदी के बाद ब्लैकमनी को व्हाइट करने में बैंक व डाकघर की कारगुजारी के बाद ईडी एवं आयकर विभाग के कान खड़े हो गए है. बिहार में करोड़ों के हेराफेरी में चम्पारण का नाम आने के बाद आरबीआई की ओर से […]
विज्ञापन
गुपचुप ढंग से कैश लेनदेन की जांच करने पहुंचे आरबीआइ के अिधकारी
बेतिया : नोटबंदी के बाद ब्लैकमनी को व्हाइट करने में बैंक व डाकघर की कारगुजारी के बाद ईडी एवं आयकर विभाग के कान खड़े हो गए है. बिहार में करोड़ों के हेराफेरी में चम्पारण का नाम आने के बाद आरबीआई की ओर से बैंकों के कार्यों की जांच करायी जा रही है. नोट के खेल के बाद प़ चंपारण व पूर्वी चम्पारण के विभिन्न बैंकों के करीब पांच दर्जन बैंक ईडी और आयकर विभाग के राडार पर है. इसके साथ हीं जिले में डाकघर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. इसको लेकर आरबीआई के एक अधिकारी पिछले एक सप्ताह से बेतिया में कैंप किये हुए है. इस बात की पुष्टि कई बैंक अधिकारियों ने भी दबी जुबान से की है.
आरबीआई का अधिकारी संदिग्ध बैंकों में हुए लेनदेन की गहन जांच कर रहे है. डाकघर की मुख्य शाखा में पुराने नोट तो नहीं जमा किये गये लेकिन एक्सचेंज का काम खूब चला. वहीं कई बैंकों में पुराने नोटो को जमा कराने के बाद नोटो के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं है. कितने नोट पांच सौ के जमा हुए कितने हजार के जमा हुए इस संबंध में बैंकों के पास जानकारी का अभाव है. आरबीआई की ओर से बैंकों की जांच आंरभ होने से जिले के बैंकों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










