समय पर नहीं मिल रही मशीन

Published at :23 Dec 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर नहीं मिल रही मशीन

बेतिया़ : भले ही मांगों के मुताबिक बैंकों की ओर से स्वाइप मशीनें समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, लेकिन अब बैंकों की ओर से कैशलेस सोसायटी पर जोर देना शुरू कर दिया गया है. सरकार और आरबीआइ की ओर से कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजनों के निर्देश जारी किये […]

विज्ञापन

बेतिया़ : भले ही मांगों के मुताबिक बैंकों की ओर से स्वाइप मशीनें समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, लेकिन अब बैंकों की ओर से कैशलेस सोसायटी पर जोर देना शुरू कर दिया गया है.

सरकार और आरबीआइ की ओर से कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजनों के निर्देश जारी किये जा रहे हैं. विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से भी इसे अपनाने की अपील की जा रही है. इधर, बेतिया में स्वाइप मशीनों को लेकर बैंक की ओर से तीन विकल्प दिये जा रहे हैं.

तीन विकल्प
1. डेस्क टॉप जीपीआरएस: यह स्वाइप मशीन बिजली से चलेंगी. एसबीआइ के आरएम अरुण कुमार ने बताया कि इस स्वाइप मशीन का प्रयोग शापिंग मॉल, दुकान, स्कूल, कॉलेज में हो सकता है. इसके लिए सर्विस चार्ज के संग ही प्रति माह 220 रुपये शुल्क देना होगा.
2. पोर्टेबल जीपीआरएस : बस, पेट्रोल पंप, मंडी की खुदरा दुकानें, फुटपाथ अन्य जगहों पर कैशलेस ट्राजेक्शन को लेकर पोर्टेबल जीपीआरएस स्वाइप मशीने लगाई जा सकती है. आरएम ने बताया कि सर्विस चार्ज के संग ही प्रति माह 400 रुपये शुल्क देना होगा.
3. मोबाइल पॉस: डोर टू डोर कलेक्शन मसलन एलपीजी सिलिंडर, दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता इस मोबाइल पॉस स्वाइप मशीन का प्रयोग कर सकेंगे. इसके लिए सर्विस चार्ज के संग ही प्रति माह 150 रुपये शुल्क देना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन