हथियार के बल पर चार हजार लूटा

Published at :23 Dec 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर चार हजार लूटा

लुटेरों ने पीड़ित को 10 दिनों के अंदर 50 हजार रंगदारी देने की दी धमकी बेतिया : नवलपुर ग्रामीण बैंक से चार हजार रुपया निकाल कर घर लौट रहे चंद्रौल निवासी उमेश यादव से हथियारबंद लोगों ने निमुइया सरेह में पैसा लूट ली. लूटकांड को अंजाम देने के बाद दस दिन के अंदर 50 हजार […]

विज्ञापन

लुटेरों ने पीड़ित को 10 दिनों के अंदर 50 हजार रंगदारी देने की दी धमकी

बेतिया : नवलपुर ग्रामीण बैंक से चार हजार रुपया निकाल कर घर लौट रहे चंद्रौल निवासी उमेश यादव से हथियारबंद लोगों ने निमुइया सरेह में पैसा लूट ली. लूटकांड को अंजाम देने के बाद दस दिन के अंदर 50 हजार रुपया रंगदारी देने की धमकी दी. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा. इस बारे में चंद्रौल निवासी उमेश यादव ने नवलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में वकील यादव, संजय यादव, विजय यादव, सिपाही यादव को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में उमेश ने बताया है कि वह ग्रामीण बैंक से चार हजार रुपये की निकासी कर अपने घर चंद्रौल लौट रहे थे. जैसे ही निमुइया सरेह में पहुंचे,तो हथियारबंद आरोपियों ने घेर लिया व बैंक से निकासी की गयी राशि लूट ली. जाते-जाते 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. नवलपुर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन