सिकटा में घर से अगवा कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिकटा (बेतिया) : नक्सलियों ने हथियार के बल पर घर से अगवा कर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना पश्चिमी चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जाती है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. घटना की सूचना मिलने पर कंगली पुलिस घटनास्थल […]
विज्ञापन
सिकटा (बेतिया) : नक्सलियों ने हथियार के बल पर घर से अगवा कर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना पश्चिमी चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जाती है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है. घटना की सूचना मिलने पर कंगली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. गंभीर हालत में दुष्कर्म पीड़िता को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भरती कराया. वहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित
सिकटा में घर से
महिला ने बताया है कि उसका पति रोजी-रोटी के लिए परदेश गया है. वह गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है. मंगलवार की देर रात करीब एक बजे हथियारबंद नक्सली संगठन के पांच लोग दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये. इसके बाद जबरन उसे उठा ले गये. सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. कंगली थाना के अवर पुलिस निरीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नक्सली संगठन के अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
नक्सलियों पर लगाया आरोप
पीड़िता की हालत गंभीर, एमजेके अस्पताल में भरती
नक्सली संगठन के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने मौके पर पहुंच की जांच, ग्रामीणों में दहशत
संगठन में शामिल होने का डाल रहे थे दबाव
पुलिस को दिये बयान में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि हाल के दिनों में नक्सली संगठन के कुछ लोग उसपर में शामिल होने का उस पर दबाव बना रहे थे. उसने संगठन में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इससे गुस्साये संगठन के अपराधियों ने घर से अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने बताया कि सेराज, अंसारी, देवलाल मांझी, पत्थर मांझी व राजदेव मांझी ने मिल कर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




