ब्लेड मार पूर्व वायुसैनिक के 77 हजार उड़ाये, एक पकड़ा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. मोतिहारी के गिरोह के िनशाने पर शहर के बैंक, दिया घटना को अंजाम बुधवार को उज्जैन टोला की बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस व बैंक कर्मी और ब्लेडमार गिरोह के सदस्य को हिरासत में लेकर जाती पुलिस . बेतिया : शहर के भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा उज्जैन टोला […]
विज्ञापन
दुस्साहस. मोतिहारी के गिरोह के िनशाने पर शहर के बैंक, दिया घटना को अंजाम
बुधवार को उज्जैन टोला की बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस व बैंक कर्मी और ब्लेडमार गिरोह के सदस्य को हिरासत में लेकर जाती पुलिस .
बेतिया : शहर के भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा उज्जैन टोला में बुधवार को पैसा निकासी करने आये वायु सेना के पूर्व जवान विश्वनाथ प्रसाद से ब्लेडमार गिरोह के अपराधियों ने ब्लेडमार कर 77 हजार रुपये उड़ा लिया.
जवान से पैसा उड़ा कर भाग रहे गिरोह के एक सदस्य को बैंक में मौजूद ग्राहकों ने पकड़ लिया व उसकी जमकर धुनाई की. जबकि उसके दो सहयोगी जवान से उड़ायी गयी रकम को लेकर भागने में सफल रहे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने आक्रोशित ग्राहकों के चंगुल से मोतिहारी के छतौनी निवासी गिरोह के सदस्य बसंत प्रसाद को हिरासत में लेकर नगर थाने ले गयी.
पुलिस के चंगुल में आये ब्लेडमार गिरोह के सदस्य बसंत ने बताया है कि उसके दो सहयोग पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज के राजू कुमार व सुगौली के तूफान मियां घटना को अंजाम देने में शामिल है.
पुलिस कर रही छापेमारी : पुलिस राशि लेकर फरार ब्लेडमार गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के बावत बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना के सरस्वतीनगर निवासी पूर्व वायु सेना जवान विश्वनाथ प्रसाद एडीबी बैंक की शाखा से जरूरी काम के लिए 77 हजार रुपये निकासी करने आये थे. बैंक से राशि निकासी कर झोले में रख ही रहे थे,तभी ब्लेडमार गिरोह के अपराधियों ने झोला में ब्लेडमार कर पैसा उड़ा लिया. बैंक में मौजूद ग्राहकों के सहयोग से ब्लेडमार गिरोह के सदस्य बसंत प्रसाद को पकड़ लिया गया व नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने लोगों के चंगुल से ब्लेडमार गिरोह के सदस्य को हिरासत में ले ली. बैंक अधिकारी व पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. जांच में दो अन्य ब्लेडमार गिरोह के सदस्यों के घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई है.
घटनाक्रम
एसबीआइ कृषि शाखा बैंक की घटना
सूचना पर पहुंची नगर पुलिस, आक्रोशित लोगों के चंगुल से ब्लेडमार गिरोह के एक अपराधी को लिया हिरासत में
फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




