अरूणाचल प्रदेश से अगवा बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

राजमिस्त्री के प्रेमजाल में फंसकर आयी थी उसके घर गौनाहा : अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिला के जवांग थाना अंतर्गत बोगदी गांव से 20 वर्षीय अपहृता को मटियरिया पुलिस ने इस थाना क्षेत्र के डीके शेरवा गांव से बुधवार को सुबह में बरामद करने में कामयाबी पाई है. वह अपने प्रेमी राजमिस्त्री रूस्तम अंसारी के […]
विज्ञापन
राजमिस्त्री के प्रेमजाल में फंसकर आयी थी उसके घर
गौनाहा : अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिला के जवांग थाना अंतर्गत बोगदी गांव से 20 वर्षीय अपहृता को मटियरिया पुलिस ने इस थाना क्षेत्र के डीके शेरवा गांव से बुधवार को सुबह में बरामद करने में कामयाबी पाई है. वह अपने प्रेमी राजमिस्त्री रूस्तम अंसारी के प्रेम जाल में फंसकर एक दिन पूर्व यहां पहुंची थी.
उक्त आरोपी उसके घर पर दो साल से रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. हालांकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार होने में सफल हो गया. मटियरिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. इस युवती के परिजनों से संपर्क कर उसे वहां भेजने की तैयारी आरंभ कर दी गयी है. साथ ही आरोपित प्रेमी की तलाश में छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




