दरवाजा तोड़ कर 2.50 लाख की संपत्ति चुराई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरी की घटना के दिन घर में नहीं थे गृहस्वामी, पूरा परिवार रहता है दिल्ली में पड़ोसियों ने दी चोरी की घटना की सूचना, पहुंचे गृहस्वामी, दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर के बानुछापर विवेक बिहार मोहल्ले में पत्रकार सुनील कुमार मिश्र के घर के दरवाजे को तोड़ कर चोरों ने हाथ साफ की. चोरों […]
विज्ञापन
चोरी की घटना के दिन घर में नहीं थे गृहस्वामी, पूरा परिवार रहता है दिल्ली में
पड़ोसियों ने दी चोरी की घटना की सूचना, पहुंचे गृहस्वामी, दर्ज
करायी प्राथमिकी
बेतिया : शहर के बानुछापर विवेक बिहार मोहल्ले में पत्रकार सुनील कुमार मिश्र के घर के दरवाजे को तोड़ कर चोरों ने हाथ साफ की. चोरों ने दो लाख कीमत का सोने-चांदी का आभूषण, एलइडी टीवी सहित चुरा ले गये. घटना के समय घर में कोई नहीं था. बता दे िक पत्रकार का पूरा परिवार दिल्ली एनसीआर में रहता है.चोरी की घटना की सूचना पड़ोसियों ने दे दी.
पड़ोसियों के सूचना पर पत्रकार बेतिया बानुछापर पहुंचे. जब वे अपने घर पर आये,तो देखा कि उनके घर के तीन दरबाजे टूटे हुए हैं. घर के अंदर जब पत्रकार अपनी पत्नी गुड़िया मिश्र के साथ गये, तो देखा कि गोदरेज के अलमीरा खुला हुआ है. गोदरे का सेफ तोड़कर चोरों ने उसमें रखे करीब दो लाख के सोना-चांदी का आभूषण चुरा लिया था. इसके अलावे एलइडी टीवी के साथ कई कीमती सामान चोर चुरा ले गये थे. इस बाबत सुनील कुमार मिश्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बानूछापर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. ओपी प्रभारी याकूब अंसारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
टूटे बक्से को दिखाती गृहस्वामी की पत्नी गुड़िया मिश्र.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










