ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत सड़क दुर्घटना

Published at :21 Dec 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत सड़क दुर्घटना

कोिचंग संस्थान से पढ़ कर साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहा था छात्र छावनी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुआ हादसा, ट्रक चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार बेतिया : शहर के छावनी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप गन्ना लदे ट्रक ने लक्ष्य आइटीआइ छात्र को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल […]

विज्ञापन

कोिचंग संस्थान से पढ़ कर साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहा था छात्र

छावनी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुआ हादसा, ट्रक चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार
बेतिया : शहर के छावनी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप गन्ना लदे ट्रक ने लक्ष्य आइटीआइ छात्र को कुचल दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक छात्र लौरिया थाना के पडरौन निवासी स्वर्गीय प्रमोद साह का 18 वर्षीय पुत्र बीरू कुमार बताया गया है. बीरू शहर के कोइरीटोला में रहकर पढ़ाई करता था. वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे.
छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. घटना की बाबत बताया जाता है कि मृतक छात्र बीरू कुमार मंगलवार को करीब 2.10 बजे लक्ष्य आइटीआइ से क्लास कर साइकिल से कोइरीटोला लौट रहा था.वह जैसे ही छावनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के समीप पहुंचा.सुप्रिया रोड की ओर से गन्ना लदे तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
दो साल पूर्व पिता की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत : लौरिया थाना के पडरौन निवासी मृतक छात्र बीरू कुमार के पिता प्रमोद साह की भी दो साल पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. बीरू अपने मां-बाप का बड़ा संतान है. उससे छोटा एक और 5-6 साल का भाई है. मैट्रिक पास करने के बाद बीरू का नामांकन परिजनों ने लक्ष्य आइटीआइ में नामांकन कराया था. बीरू कोइरीटोला में रहकर पढ़ाई करता था. पिता की तरह ही उसकी भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन