पचीस लीटर चुलाई शराब जब्त, छह गिरफ्तार

बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने मझौलिया थाना के सहयोग से सोमवार की रात चनायनबांध एवं लाल सरैया धांगड़टोली में छापेमारी की गयी. इस दौरान पचीस लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया और मौके से शराब पी रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ाये लोगों में […]
बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने मझौलिया थाना के सहयोग से सोमवार की रात चनायनबांध एवं लाल सरैया धांगड़टोली में छापेमारी की गयी. इस दौरान पचीस लीटर चुलाई शराब को जब्त किया गया और मौके से शराब पी रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ाये लोगों में पूर्वी चंपारण के हरसिद्धी थाना क्षेत्र के
ओलहा महतो, मझौलिया के लालसरैया निवासी राजदेव ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, गोनौली के भोला मियां, बहुअरवा निवासी सुभाष सिंह, चनायनबांध मुसहर टोली निवासी ढोढ़ी मांझी के नाम शामिल हैं. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इन सभी आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




