बेनामी, सिलिंग से फाजिल भूमि पर गरीबों का हो कब्जा

Published at :21 Dec 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
बेनामी, सिलिंग से फाजिल भूमि पर गरीबों का हो कब्जा

भाकपा माले कार्यकताओं ने किया मांगों के समर्थन में प्रदर्शन मैनाटांड : भाकपा माले के राज्य परिषद सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में सिलिंग से फाजिल और बेनामी जमीन पर तीस वर्षों से गरीबों और दलितों का कब्जा चली आ रही है. इन जमीनों का परचा सरकार दे ताकि गरीब दो वक्त की […]

विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकताओं ने किया मांगों के समर्थन में प्रदर्शन

मैनाटांड : भाकपा माले के राज्य परिषद सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रखंड में सिलिंग से फाजिल और बेनामी जमीन पर तीस वर्षों से गरीबों और दलितों का कब्जा चली आ रही है. इन जमीनों का परचा सरकार दे ताकि गरीब दो वक्त की रोटी का इंतजाम हंसी-खुशी कर सकें. सिलिंग से फाजिल और बेनामी जमीन की रजिस्ट्री की दाखिल-खारिज को रोकने की मांग भी सरकार और प्रशासन से की. श्री गुप्ता प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन सभा का नेतृत्व करते हुए संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सिंहपुर, मैनाटांड, बेलवाटोला, चिउटांहां व अन्य गांवों में गरीब और दलितों का कब्जा है.
उन्होंने मैनाटांड थाना कांड संख्या 108/16, तथा 117/16 व कोर्ट में हुए मुकदमों में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों को जमीन बेदखली के तहत साजिश के तहत फंसाया गया है. इन मुकदमों को वापस लेने की मांग की. साथ ही बंध्योपाध्याय भूमि आयोग की सिफारिशों को लागू करने तथा नोटबंदी से तबाह सभी गरीबों को मुफ्त राशन और इलाज की व्यवस्था करने, गरीब किसानों का कर्ज माफ करने, सभी कालाधन वाले लोगों की सूची जारी करने तथा सभी पार्टियों की आय को आरटीआइ के दायरे में लाने,
पुलिसिया जूल्म पर रोक लगाने, वृद्धा और विधवापेंशन के लाभार्थियों को अविलंब भुगतान करने, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का राशन वितरण करने, तमाम माले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए झूठे मुकदमों को वापस लेने की बात कही. बाद में कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने बीडीओ और सीओ को संबोधित एक स्मार पत्र सौंपा. प्रदर्शन में इंद्रदेव कुशवाहा, मुख्तार मियां, सीताराम राम, संजय राम, आमीलाल रविदास आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन